वेस्ट नाइल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केरल में जारी किया गया हाई अलर्ट
केरल के स्वास्थ्य विभाग ने त्रिशूर, कोझिकोड और मलप्पुरम में वेस्ट नाइल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सभी ज़िलों में हाई अलर्ट जारी किया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, "किसी भी प्रकार की चिंता न करें। अगर किसी को बुखार या अन्य लक्षण हैं तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करे।"