वेस्टइंडीज़ के कप्तान पोलार्ड ने 34 वर्ष की उम्र में इंटरनैशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
वेस्टइंडीज़ के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान कायरन पोलार्ड ने 34 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। पोलार्ड ने 10 अप्रैल 2007 को एक वनडे मैच में वेस्टइंडीज़ के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने करियर में 123 वनडे और 101 टी20I खेले और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 4,275-रन बनाए व 97 विकेट लिए।