वेस्टइंडीज़-भारत के टेस्ट मैच की पिच की तस्वीर हुई वायरल, सोशल मीडिया यूज़र्स ने किया ट्रोल
वेस्टइंडीज़-भारत के पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार की गई पिच की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पिच को लेकर आयोजकों को ट्रोल किया है। एक यूज़र ने लिखा, "हमारे गांव के लड़के इससे अच्छी पिच तैयार कर सकते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "लगता है...पिच पर सनस्क्रीन लगा दी गई है।"