वेस्टइंडीज़ ए के क्रिकेटरों ने नेपाल में खुद से पिक-अप ट्रक पर लोड किया अपना सामान
नेपाल में टी20 सीरीज़ खेलने पहुंचे वेस्टइंडीज़ ए के क्रिकेटरों ने खुद से पिक-अप ट्रक पर अपना सामान लोड किया और उन्हें यात्रा के लिए नॉन-एसी बस मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन ने कमेंट किया, "यह उचित नहीं है।" एक अन्य ने कमेंट किया, "हर क्रिकेट बोर्ड के पास अधिक पैसे नहीं होते।"