वेस्टइंडीज़ की ऐतिहासिक जीत के बाद रो पड़े ब्रायन लारा, गिलक्रिस्ट ने लगाया गले

वेस्टइंडीज़ द्वारा रविवार को गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करने पर पूर्व कैरिबियाई कप्तान ब्रायन लारा कमेंट्री बॉक्स में भावुक हो गए। लारा की आंखों में आंसू थे और कमेंटेटर व पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ऐडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें गले लगा लिया। लारा ने कहा, "अविश्वसनीय...वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम पर गर्व है।"

Load More