वेस्टइंडीज़ की डॉटिन ने फुल-लेंथ डाइव लगाकर एक हाथ से पकड़ा कैच, वीडियो हुआ वायरल
महिला विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज़ की डिएंड्रा डॉटिन ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पॉइंट पर फील्डिंग करते हुए फुल-लेंथ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "अद्भुत।" इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया।