वेस्टइंडीज़ के ऐथेनेज़ ने की वनडे डेब्यू पर सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

वेस्टइंडीज़ के ऐलिक ऐथेनेज़ ने वनडे डेब्यू पर सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 24-वर्षीय ऐथेनेज़ ने शुक्रवार को यूएई के खिलाफ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारतीय ऑल-राउंडर क्रुणाल पंड्या के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 2021 में वनडे डेब्यू पर इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

Load More