वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर केविन का जश्न हुआ वायरल, फैन्स बोले- ग्रैविटी को ठेंगा दिखा रहे

यूएई के खिलाफ तीसरे वनडे में विकेट लेने के बाद वेस्टइंडीज़ के स्पिनर केविन सिंक्लेयर का जश्न वायरल हो गया है। सिंक्लेयर ने बैकफ्लिप लगाते हुए अपने विकेटों का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने उनके जश्न को लेकर कहा कि 'वह ग्रैविटी को ठेंगा दिखा रहे हैं'। सिंक्लेयर ने मैच में 4 विकेट लिए।

Load More