वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। टेस्ट सीरीज़ के लिए अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है। वहीं, वनडे टीम में संजू सैमसन और जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है।