वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्लाइड बट्स का 66 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में हुआ निधन

वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर क्लाइड बट्स का शुक्रवार को 66-वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में निधन हो गया। सेंट विंसेंट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईस्ट बैंक डेमेरारा क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। बट्स ने 1985 और 1988 के बीच वेस्टइंडीज़ के लिए 7 टेस्ट मैच खेले थे और वह वेस्टइंडीज़ के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

Load More