वेस्टइंडीज़ के वनडे विश्व कप में क्वॉलिफाई न कर पाने पर पूर्व क्रिकेटरों ने दी प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज़ के वनडे विश्व कप 2023 में क्वॉलिफाई न कर पाने पर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, "मुझे वेस्टइंडीज़ क्रिकेट पसंद है...मुझे अब भी विश्वास है कि वह विश्व क्रिकेट में नंबर-1 टीम बन सकती है।" वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "शर्म की बात है...सिर्फ टैलेंट होना काफी नहीं है।" आकाश चोपड़ा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक नहीं लेकिन 'निराशाजनक' है।

Load More