वेस्टइंडीज़ ने महिला विश्व कप के पहले मैच में अंतिम ओवर में 3 विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को हराया
माउंट मॉन्गनुई में खेले गए महिला विश्व कप 2022 के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 3-रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज़ ने 259/9 का स्कोर बनाया था और उसने आखिरी ओवर में 3-विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को 49.5 ओवर में 256-रन पर ऑल-आउट कर दिया। यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज़ ने न्यूज़ीलैंड में महिला अंतर्राष्ट्रीय मैच जीता है।