वेस्टइंडीज़ ने वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दर्ज किया अपना सबसे बड़ा टोटल
वेस्टइंडीज़ ने शनिवार को बफेलो पार्क (ईस्ट लंदन) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 335/8 का स्कोर बनाया। वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज़ का यह सबसे बड़ा टोटल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज़ का पिछला सबसे बड़ा वनडे स्कोर 304/2 था जो उसने 4 फरवरी 2004 को जोहानसबर्ग में दर्ज किया था।