वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोज़िन के साथ पुतिन की पुरानी तस्वीर आई सामने
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी पैरामिलिट्री ऑर्गेनाइज़ेशन वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की 2010 की एक तस्वीर फिर से ऑनलाइन सामने आई है। दरअसल, हाल ही में प्रिगोज़िन ने रूसी सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। हालांकि, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको के साथ एक समझौते के बाद प्रिगोज़िन रूस छोड़ने पर सहमत हो गए।