वैगनर नियंत्रित रोस्तोव में विस्फोट की आवाज़ सुनाई दी, वीडियो में भागते दिखे लोग
वैगनर ग्रुप के कब्ज़े वाले रोस्तोव (रूस) शहर के इलाकों में शनिवार को विस्फोट की आवाज़ सुनाई दी। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। वैगनर समूह ने दावा किया है कि उसने दो रूसी शहरों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है और चेतावनी दी कि उसके सैनिक मॉस्को की ओर बढ़ेंगे।