वैगनर प्रमुख को ले जा रहे विमान के रूस में दुर्घटनाग्रस्त होने के पल का वीडियो आया सामने
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन को ले जा रहे विमान के रूस में कथित रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के पल का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में मारे गए प्रिगोज़िन ने इस साल जून में पुतिन के खिलाफ असफल सैन्य विद्रोह किया था।