वैज्ञानिकों ने की लिवर व किडनी को प्रभावित करने वाली नई बीमारी की पहचान
वैज्ञानिकों ने सिलियोपैथी संबंधी TULP3 नामक नई बीमारी की पहचान की है जो बच्चों व वयस्कों में किडनी और लिवर फेलियर का कारण बनती है। उन्होंने लिवर व किडनी में फाइब्रोसिस को बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करने वाले दोषपूर्ण जीन का पता लगाया है। इस बीमारी का पता चलने से संबंधित रोगियों का सटीक इलाज करने में मदद मिलेगी।