वैज्ञानिकों ने छठे मूल स्वाद का लगाया पता जिस पर जीभ करती है रिस्पॉन्ड
सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, जीभ मीठे, खट्टे, नमकीन, कड़वे और तीखे के अलावा छठे मूल स्वाद अमोनियम क्लोराइड पर भी रिस्पॉन्ड करती है। जीभ उसी प्रोटीन रिसेप्टर के ज़रिए अमोनियम क्लोराइड पर प्रतिक्रिया देती है जो खट्टे स्वाद का संकेत देता है। एक वैज्ञानिक ने कहा, "अगर आप...किसी स्कैंडिनेवियाई देश में रहते हैं तो यह...स्वाद जानते होंगे।"