वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा के बाहर से आए रहस्यमयी सिग्नल का लगाया पता
नासा के फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप के 13 साल के डेटा का विश्लेषण करते समय वैज्ञानिकों को हमारी आकाशगंगा के बाहर से एक रहस्यमयी सिग्नल मिलने का पता चला है। एक कॉस्मोलॉजिस्ट ने कहा, "हमें एक अलग ही आकाश में...एक बहुत मज़बूत सिग्नल मिला है।" फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप गामा-रेज़ की तलाश में चौबीस घंटे पृथ्वी का चक्कर लगाता है।