वैभवी ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की थी, सिर में चोट लगने से हुई उनकी मौत: पुलिस
हिमाचल प्रदेश में कार हादसे में जान गंवाने वालीं अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय को लेकर कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा ने कहा है, "वैभवी ने खिड़की के रास्ते गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश की थी।" उन्होंने कहा, "इस कारण उनके सिर में चोट लग गई जो घातक साबित हुई।" गाड़ी में मौजूद रहे उनके मंगेतर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।