वैलेंटाइंस डे पर 125 किमी दूर प्रेमिका से मिलने पहुंचा लड़का, लड़की के परिचितों ने बनाया बंधक
वैलेंटाइंस डे पर गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) से 125 किलोमीटर की यात्रा कर छिंदवाड़ा पहुंचे 19-वर्षीय लड़के को लड़की के परिचितों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने शख्स को खाली मकान में 8 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने लड़के के फोन की लोकेशन ट्रेस कर उसे छुड़ा लिया है।