वैलेंटाइंस डे पर गर्लफ्रेंड की हत्या करने के 10 साल बाद पूर्व पैरालंपियन को मिली परोल
'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पैरालंपियन ऑस्कर पिस्टोरियस को गर्लफ्रेंड रीवा की हत्या करने के 10-साल बाद परोल मिली है जो 5 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी। उन्होंने वैलेंटाइंस डे 2013 पर रीवा को कई गोलियां मारी थीं और चोर समझकर गोली चलाने का दावा किया था। उन्हें 2016 में 13-साल की सज़ा मिली थी।