वैलेंटाइन डे पर गायों को प्यार करें और उनका आशीर्वाद लें: यूपी के मंत्री
उत्तर प्रदेश के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि लोग वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर गायों को गुड़ और रोटी खिलाकर उन्हें प्यार करें और उनसे आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट करें। सिंह ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर सभी लोगों को गौ माता की नियमित तौर पर सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।