वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध से इनकार करना क्रूरता है: तलाक की मंज़ूरी देते हुए हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी का एक-दूसरे से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता के समान है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पति द्वारा दायर की गई तलाक की अर्ज़ी को मंज़ूरी देते हुए कहा है, "स्वस्थ वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध का होना एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"