वैशाली ठक्कर के पड़ोसी व उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ सुसाइड के लिए उकसाने का केस
टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उनके पड़ोसी राहुल नवलानी व उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मौके से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला था जिसमें वैशाली ने राहुल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।