वैशाली से 2 दिन पहले बात की थी, उन्होंने कहा था- सब मस्त है: सुसाइड के बाद ऐक्टर विकास
ऐक्टर विकास सेठी ने 'टीओआई' को बताया है कि दिवंगत टीवी ऐक्ट्रेस वैशाली ठक्कर से उनकी शुक्रवार को फोन पर बात हुई थी। विकास ने कहा, "उन्होंने (वैशाली) कहा था कि सब मस्त चल रहा है।" विकास और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा ने बताया कि वैशाली कैलिफॉर्निया के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दिसंबर में शादी करने वाली थीं।