वैश्विक अशांति के समय में भारत आज दुनिया की नई उम्मीद है: रूस-यूक्रेन यद्ध के बीच पीएम
रूस-यूक्रेन यद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अशांति और संघर्षों के समय में भारत आज दुनिया की नई उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हम पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहे हैं...आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहे हैं।" बकौल प्रधानमंत्री, "हम...एक नए भविष्य के लिए तत्पर देश के रूप में उभर रहे हैं।"