वैश्विक उथल-पुथल के लिए तैयार रहिए: अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने गुरुवार को X पर लिखा, "अमेरिका में महंगाई दर उम्मीद से अधिक है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम अब $90/बैरल है। भारत समेत दुनियाभर में दरें (कच्चे तेल) लंबे समय तक ऊंची रहेंगी।" उन्होंने आगे लिखा, "चीन आर्थिक रूप से कमज़ोर होता जा रहा है, वैश्विक उथल-पुथल के लिए तैयार रहिए।"