वैश्विक प्रतिस्पर्धी सूचकांक में भारत ने लगाई 6 पायदान की छलांग, शीर्ष 10 देश कौनसे हैं?
इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट द्वारा जारी वैश्विक प्रतिस्पर्धी सूचकांक में भारत ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ सुधार के साथ 6 पायदान की छलांग लगाई है और वह 37वें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें डेनमार्क पहले, स्विट्ज़रलैंड दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर है। उसके बाद स्वीडन, हॉन्ग-कॉन्ग एसएआर, नीदरलैंड्स, ताइवान, फिनलैंड, नॉर्वे और अमेरिका का स्थान है।