वैश्विक मंदी की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतें 12 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंची
चीन में कोविड-19 लॉकडाउन के चलते कम मांग व वैश्विक मंदी की आशंका के बीच बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 12-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचीं। सितंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट फ्यूचर्स 2.9% गिरकर $99.78/बैरल पर पहुंचा जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 3.2% गिरकर $96.31/बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को ब्रेंट 9% व डब्ल्यूटीआई 8% गिरे थे।