वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से $1 बिलियन की कमाई का आंकड़ा छूने वाली फिल्में कौनसी हैं?
जेम्स कैमरन की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' फिल्म ने रिलीज़ होने के 14 दिनों के भीतर $1 बिलियन की कमाई कर ली जिसके साथ ही वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से $1 बिलियन की कमाई करने वाली यह छठी फिल्म बन गई। 'अवेंजर्स: एंडगेम' ने 5 दिन, 'अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' ने 11 दिन में यह आंकड़ा पार किया था।