वैष्णो देवी जा रही मिनी बस हरियाणा में ट्रक से टकराई, 7 लोगों की मौत व 20 से ज़्यादा घायल

हरियाणा में अंबाला-दिल्ली-जम्मू नैशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात वैष्णो देवी जा रही मिनी बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। सिविल हॉस्पिटल (अंबाला कैंट) के डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया है कि हादसे में 20 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

Load More