वॉट्सऐप के आउटेज के बाद एप्पल का आईमेसेज हज़ारों यूज़र्स के लिए हुआ डाउन

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के अनुसार, मंगलवार को वॉट्सऐप के बाद एप्पल की आईमेसेज सर्विस भी हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हो गई थी। डाउनडिटेक्टर ने बताया कि 11,000 से अधिक यूज़र्स ने आईमेसेज ऐप पर मेसेज भेजने में समस्या की शिकायत की। हालांकि, एप्पल ने कहा कि इस समस्या को ठीक कर लिया गया है।

Load More