वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख भारतीय अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

वॉट्सऐप ने शनिवार को बताया कि उसने अगस्त में 23.28 लाख भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 10 लाख से अधिक अकाउंट्स पर यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही रोक लगाई गई। वॉट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में 598 शिकायतें मिलीं जिनमें से 449 में बैन की मांग हुई और 19 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।

Load More