वॉट्सऐप ने कुछ वेब यूज़र्स के लिए लॉन्च किया एडिट मैसेज फीचर
'डब्ल्यूएबीटाइंफो' के अनुसार, वॉट्सऐप ने अपने वेब बीटा यूज़र्स के लिए अपडेट जारी किया है जिसके तहत यूज़र्स मैसेज को एडिट कर सकेंगे। 'एडिट मैसेज' का फीचर टेक्स्ट मैसेज के ऑप्शन्स के मेन्यू में मौजूद है। यूज़र्स को मैसेज एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है जिस दौरान वे कई बार मैसेज एडिट कर सकते हैं।