वॉट्सऐप ने जनवरी 2023 में 29.18 लाख भारतीय अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध
वॉट्सऐप ने बुधवार को बताया कि उसने जनवरी 2023 में 29.18 लाख भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 10 लाख से अधिक अकाउंट्स पर यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही प्रतिबंध लगाया गया। वॉट्सऐप के मुताबिक, जनवरी में 1,461 शिकायतें मिलीं जिनमें से 1,337 में बैन की मांग हुई और कुल 195 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।