वॉट्सऐप ने 'डिसअपीयरिंग वॉइस नोट' का फीचर किया पेश
वॉट्सऐप ने नया 'डिसअपीयरिंग वॉइस नोट' फीचर पेश किया है जिसमें यूज़र द्वारा भेजे गए वॉइस नोट्स एक बार ओपन होने के बाद गायब हो जाएंगे। यह 'व्यू वन्स' फीचर जैसा ही होगा जो तस्वीरों और वीडियोज़ के लिए पहले से उपलब्ध है। यूज़र को डिसअपीयरिंग वॉइस नोट भेजने के लिए मेसेज रिकॉर्ड कर 'वन-टाइम' आइकन पर क्लिक करना होगा।