वॉट्सऐप ने फरवरी 2023 में 45 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध
वॉट्सऐप ने शनिवार को बताया कि उसने फरवरी 2023 में 45,97,400 भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जिनमें से 12.98 लाख अकाउंट्स को यूज़र्स द्वारा शिकायत मिलने से पहले एहतियात के तौर पर प्रतिबंधित किया गया। वॉट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में 2,804 शिकायतें मिलीं जिनमें से 2,548 में बैन की मांग हुई और 504 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।