वॉट्सऐप ने भारत का गलत नक्शा ट्वीट करने पर मांगी माफी
वॉट्सऐप ने भारत के गलत नक्शे वाला वीडियो ट्वीट करने पर माफी मांगते हुए कहा है कि यह अनजाने में हुई गलती है और वीडियो को हटा दिया गया है। इससे पहले केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस नक्शे को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि भारत में व्यापार करने वाले सभी प्लैटफॉर्म सही नक्शा इस्तेमाल करें।