वॉट्सऐप ने यूज़र्स को चैट हिस्ट्री एंड्रॉयड से आईफोन में ट्रांसफर करने की दी अनुमति
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने मंगलवार को एलान किया कि वॉट्सऐप अब यूज़र्स को एंड्रॉयड से चैट हिस्ट्री, फोटोज़, वीडियोज़ और वॉयस मेसेजेस आईफोन में ट्रांसफर करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा, "इस फीचर के लिए सबसे ज़्यादा अनुरोध मिले थे।" एंड्रॉयड यूज़र्स एप्पल के 'मूव टू आईओएस' ऐप का इस्तेमाल कर वॉट्सऐप डेटा आईफोन में ट्रांसफर कर सकेंगे।