वॉट्सऐप पर 'पार्ट टाइम जॉब' स्कैम को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने दी चेतावनी; शेयर की चैट
बेंगलुरु पुलिस ने नागरिकों को उन पार्ट टाइम जॉब्स को लेकर आगाह किया है जिनमें यूट्यूब वीडियोज़ लाइक कर पैसा देने की बात कही जा रही है। साइबर धोखाधड़ी करने वाले लोग वॉट्सऐप पर पीड़ितों को कॉन्टैक्ट कर उन्हें ₹5,000/दिन का ऑफर कर रहे हैं। पुलिस ने साइबर ठगों की कुछ चैट्स शेयर कर लिखा, "इनके झांसे में मत आइए।"