वॉट्सऐप यूज़र ने 50-वर्षीय व्यक्ति को 'गुड मॉर्निंग' मैसेज भेजकर की ₹5 लाख+ की ठगी
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक 50-वर्षीय व्यक्ति से ₹5 लाख से अधिक की ठगी की गई जब वह एक वॉट्सऐप यूज़र से मिलने एक होटल में गया, जो पिछले दो सालों से उसे 'गुड मॉर्निंग' मैसेज भेजता था। बकौल शिकायतकर्ता, होटल में मौजूद तीन लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर ज़बरदस्ती उनका क्रेडिट कार्ड और पर्स छीन लिया।