वॉट्सऐप स्टेटस पर 'नॉट गुड एनफ' लिखकर आईआईटी मद्रास के पीएचडी छात्र ने की खुदकुशी
आईआईटी मद्रास के पीएचडी स्कॉलर 32-वर्षीय सचिन कुमार जैन ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। सचिन ने खुदकुशी से पहले वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था, "आई एम सॉरी...नॉट गुड एनफ' (माफ कर दीजिए, मैं उतना काबिल नहीं)।" बकौल रिपोर्ट्स, स्टेटस देखकर सचिन के दोस्त उसके किराए के घर पहुंचे जहां डाइनिंग हॉल में उसका शव फंदे से लटकता मिला।