वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर की गई हत्या
भारत सरकार द्वारा 'वॉन्टेड आतंकी' घोषित किए गए ₹10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की सरे (कनाडा) के एक गुरुद्वारे के परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी हमलों की साज़िश को लेकर निज्जर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।