गौतम अदाणी ने वॉरेन बफेट को पछाड़ा, बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति: फोर्ब्स

फोर्ब्स के मुताबिक, बर्कशायर हैथवे के 91-वर्षीय सीईओ वॉरेन बफेट को पछाड़कर अदाणी ग्रुप के 59-वर्षीय चेयरमैन गौतम अदाणी $123.7 अरब की संपत्ति (शुक्रवार को बाज़ार बंद होने तक) के साथ दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बकौल फोर्ब्स, अदाणी की संपत्ति 2-साल पहले $8.9 अरब थी और अदाणी के बिज़नेस के शेयर इस साल 19%-195% चढ़े।

Load More