वॉर्न का आखिरी भोजन वेजेमाइट टोस्ट था, उनके दोस्त ने तस्वीरें शेयर कर किया खुलासा
शेन वॉर्न के दोस्त व 'द स्पोर्टिंग न्यूज़' के सीईओ टॉम हॉल ने खुलासा किया है कि वॉर्न का आखिरी भोजन वेजेमाइट टोस्ट था। हॉल ने कहा, "(खाते समय) वॉर्न ने कहा- 'गीज़, दुनियाभर में कहीं भी आप वेजेमाइट की तुलना...बटर से नहीं कर सकते'।" बकौल हॉल, वॉर्न खाने के बाद अपने बच्चों को फोन करने बेडरूम चले गए थे।