वॉर्न को सीपीआर दिए जाने के बाद उनके कमरे में बड़ी मात्रा में खून मिला था: थाईलैंड पुलिस
थाईलैंड की पुलिस ने कहा कि थाईलैंड स्थित विला में शेन वॉर्न के कमरे में बड़ी मात्रा में खून मिला था। पुलिस ने कहा, "जब सीपीआर शुरू किया गया तब मृतक ने खांसी में तरल निकाला और खून बह रहा था।" कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्पेट, 3 तौलियों और एक तकिए पर खून के धब्बे थे।