वॉर्न ने निधन से कुछ घंटे पहले अपने विला से शेयर की थी फोटो, लिखा था- कोह समुई से शुभ रात्रि
ऑस्ट्रेलियाई स्पिन लेजेंड शेन वॉर्न ने अपने निधन से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर थाईलैंड में अपने विला से एक तस्वीर शेयर की थी और अपने फॉलोअर्स को शुभ रात्रि कहा था। उन्होंने लिखा था, "कोह समुई से शुभ रात्रि।" वहीं, एक हफ्ते पहले उन्होंने इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने की इच्छा ज़ाहिर की थी।