वॉर्न बड़े शराबी नहीं थे, मैंने उन्हें शराब भेजी थी जो 10 साल बाद भी वहीं है: मैनेजर
दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के बारे में उनके मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने कहा, "हर कोई सोचता है कि वह एक बड़े शराबी थे लेकिन ऐसा नहीं था।" एर्स्किन ने आगे कहा, "मैंने उन्हें एक क्रेट शराब भेजी थी जो 10 साल बाद भी वहीं है। वह ड्रिंक नहीं करते। कभी ड्रग्स नहीं लेते थे। उन्हें ड्रग्स से नफरत थी।"