वॉर्नर खूब पार्टी करते थे, लड़ाई करने के चलते उन्हें वापस भेज दिया था: आईपीएल 2009 पर सहवाग
डेविड वॉर्नर के आईपीएल के पहले साल (2009) को याद करते हुए उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रहे वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि वॉर्नर खूब पार्टी करते थे। सहवाग ने कहा, "वॉर्नर प्रैक्टिस से ज़्यादा पार्टी में विश्वास रखते थे...उनकी दूसरे खिलाड़ियों के साथ 1-2 बार लड़ाई हुई थी...इसलिए हमने आखिरी 2-मैच में उन्हें घर भेज दिया था।"